‘विझी’ डेली शुगर मार्केट अपडेट

बुधवार, 31 जुलाई, 2019

डोमेस्टिक: कोटा के इन्तज़ार में आज बाजार में मिली जुली मांग रही. महाराष्ट्र में मिलों ने चीनी के भाव 3110 से 3150 रुपये पर ओपन रखे, और वही दूसरी ओर रीसेल का व्यापार 3050 से 3090 रुपये रहा. उत्तर प्रदेश में भाव 3190 से 3320 रुपये रहे, रीसेल का व्यापार 3210 से 3340 रुपये में हुआ. गुजरात में S/30 चीनी का व्यापार 3110 से 3150 रुपये रहा. तमिलनाडु में व्यापार 3225 से 3300 रुपये GST के अलावा रहे.

ChiniMandi WhatsApp Channel

इंटरनेशनल मार्केट: बाजार स्थिर रहा. लंदन सफ़ेद चीनी का व्यापार 322.60 डॉलर में हुआ जबकि यु.एस चीनी के भाव 12.13 सेंट्स रहे.

कच्ची चीनी का FOB इंडिकेशन 328 से 330 डॉलर और भारतीय सफ़ेद चीनी के भाव 342 से 345 डॉलर रहे.

एक्स फैक्टरी अनुसार कच्ची चीनी की मांग 19700 से 19900 रुपये प्रति मेट्रिक टन, और व्हाइट शुगर 20600 से 20800 रुपये प्रति मेट्रिक टन रही.

करेंसी और कमोडिटी: रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 68.791 पर कारोबार किया और ब्रज़ीलियन रियल का व्यापार 3.7856 रहा, क्रूड फ्यूचर्स 4033 रुपये प्रति बेरल और क्रूड WTI 58.54 डॉलर रहा.

इक्विटी: बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 83.88 अंक बढ़कर 37481.12 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 28.40 अंक उठकर 11,113.80 अंक पर रहा.

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here