दारौला चीनी मिल ने किया गन्ना भुगतान

मेरठ: दौराला चीनी मिल की पेराई अंतिम चरण में पहुंच चुकी है, मिल ने सोमवार को किसानों से 27 जनवरी तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान किया है। मिल के महाप्रबंधक संजीव कुमार खाटियान ने बताया कि, वर्तमान पेराई सत्र में किसानों से 21 से 27 जनवरी तक खरीदे गए गन्ने का 25.79 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया है। अभी तक चीनी मिल 138.31 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है, जबकि पिछले पेराई सत्र में चीनी मिल ने 131.25 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की थी। उन्होंने कहा की, किसानों का हित ही हमारी प्राथमिकता है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here