गन्ना क्रय केंद्रों पर मारा गया अचानक छापा; मचा हड़कंप

चरथावल: जिले के गन्ना क्रय केंद्रों पर डीसीओ के अचानक छापे से तौल कर रहे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। तौल कर रहे कई लिपिक गायब हो गए। लुहारी और चरथावल में संचालित देवबंद मिल के केंद्र पर निरीक्षण का उल्लेख पुस्तिका में किया। तौल केंद्रों पर सबकुछ मैन्युअल हो रहा था। डीसीओ ने मिलों को निर्देश दिया कि जब सारी चीजें ऑनलाइन हैं तो तौल केंद्रों पर भी किसानों को ऑनलाइन की सुविधा दी जानी चाहिए।

डीसीओ डॉ आरडी द्विवेदी ने अपने एरिया चरथावल स्थित चीनी मिल के संचालित क्रय केंद्रों पर अचानक छापा मारा। यहां उन्होंने अभिलेखों में अनेक खामियां मिलने पर चीनी मिल प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई। उनके छापे से गन्ना तौल क्रय केंद्रों पर लिपिको में हड़कंप मचा और वे भाग खड़े हुए। डीसीओ ने गन्ने से भरी और खाली बुग्गियों को कांटे पर खड़ी करवाकर बांटों से मैन्युअल चेक किया। हालांकि घटतौली नहीं मिली।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here