जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण में अपील दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढाई

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने वस्तु एवं सेवा कर अपीलीय न्यायाधिकरण (GSTAT) में अपील दाखिल करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 कर दी है। यह विस्तार जीएसटी अधिनियम की धारा 112(1) और धारा 112(3) के तहत अपील दाखिल करने वाले करदाताओं के लिए लागू होगा। इससे पहले सरकार ने 17 सितंबर 2025 को जारी अधिसूचना में 30 जून 2026 को जीएसटीएटी में अपील दाखिल करने की अंतिम तिथि निर्धारित की थी।

सरकार ने बताया कि, हाल के दिनों में विभिन्न हितधारकों से प्राप्त अभ्यावेदनों के बाद यह निर्णय लिया गया है। इन अभ्यावेदनों में बताया गया था कि जीएसटीएटी पोर्टल पर एक साथ बड़ी संख्या में अपीलें दाखिल किए जाने के कारण तकनीकी समस्याएं सामने आ रही हैं। सरकार के अनुसार, अंतिम तिथि की घोषणा सितंबर 2025 में ही कर दी गई थी, इसके बावजूद अंतिम 15 दिनों में ही लगभग 30,000 अपीलें दाखिल की गईं। इस दौरान प्रतिदिन औसतन बड़ी संख्या में आवेदन आए और एक दिन में 5,500 अपीलों तक का रिकॉर्ड दर्ज किया गया, जिससे पोर्टल पर दबाव बढ़ गया।इन परिस्थितियों को देखते हुए सरकार ने करदाताओं की सुविधा के लिए अपील दाखिल करने की समय-सीमा एक माह बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 कर दी है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here