राजस्थान में बृहस्पतिवार से कर्जमाफी शिविर

 

सिर्फ पढ़ो मत अब सुनो भी! खबरों का सिलसिला अब हुआ आसान, अब पढ़ना और न्यूज़ सुनना साथ साथ. यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

ChiniMandi WhatsApp Channel

जयपुर, छह फरवरी (PTI) राजस्थान में किसानों को फसली कर्ज माफी के प्रमाण पत्र देने के लिए शिविर बृहस्पतिवार से शुरू होंगे। इनमें सहकारी बैंकों से जुड़े पात्र किसानों को ऋणमाफी प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि राजस्थान सहकारी फसली ऋण माफी योजना 2019 के तहत इन कर्ज माफी शिविरों का आयोजन किया जायेगा। राज्य के सभी 33 जिलों में ये शिविर सात से नौ फरवरी तक होंगे।

उनके अनुसार इन शिविरों के दौरान सम्बद्ध जिलों के प्रभारी मंत्री भी उपस्थित रहेंगे। ये ऋणमाफी प्रमाण-पत्र वितरण शिविर सात फरवरी से ग्राम सेवा सहकारी समितियों में होंगे।

डाउनलोड करे चीनीमंडी न्यूज ऐप:  http://bit.ly/ChiniMandiApp 

Bioenergy Times
SOURCEChiniMandi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here