देश में नवंबर में एथेनॉल मिश्रण में गिरावट दर्ज

नई दिल्ली : द हिन्दू बिजनेस लाइन में प्रकाशित खबर के मुताबिक, PPAC ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट में कहा की, नवंबर 2023 के दौरान पेट्रोल में मिश्रित एथेनॉल का प्रतिशत अक्टूबर के 12.38 प्रतिशत से गिरकर 10.24 प्रतिशत हो गया। नवंबर एथेनॉल आपूर्ति वर्ष 2023-24 का पहला महीना है। पेट्रोलियम योजना और एथेनॉल आपूर्ति वर्ष (ईएसवाई) 2023-24 के पहले महीने, नवंबर 2023 के दौरान पेट्रोल के साथ एथेनॉल मिश्रण 10.24 प्रतिशत रहा, जबकि ईएसवाई दिसंबर 2022-अक्टूबर 2023 के दौरान यह 12.06 प्रतिशत था।

ईएसवाई 2022-23 के दौरान, OMCs ने 599.7 करोड़ लीटर एथेनॉल के लिए निविदा जारी की, जिसके विरुद्ध 567 करोड़ के लेटर ऑफ़ इंटेंट दिए गए।एथेनॉल उत्पादन में गन्ने के रस का हिस्सा 25 प्रतिशत, बी हेवी मोलासिस 45 प्रतिशत, सी हेवी मोलासिस 1 प्रतिशत और खाद्यान्न का 29 प्रतिशत योगदान था।

ChiniMandi WhatsApp Channel

तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने ईएसवाई 2022-23 के दौरान एथेनॉल मिश्रण के कारण लगभग 509 करोड़ लीटर पेट्रोल की बचत की, जिसके परिणामस्वरूप विदेशी मुद्रा में 124,300 करोड़ से अधिक की बचत हुई और किसानों को लगभग 19,300 करोड़ का भुगतान हुआ। भारत ने ESY 2022-23 में पेट्रोल के साथ एथेनॉल के 12 प्रतिशत मिश्रण और ESY 2021-22 में 10 प्रतिशत मिश्रण का लक्ष्य हासिल किया।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (MoPNG) ने ESY 2023-24 (नवंबर 20230 अक्टूबर 2024) में 15 प्रतिशत मिश्रण का लक्ष्य रखा है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here