गन्ना परिवहन भुगतान में देरी, ठेकेदारों ने मिल प्रबंधन को सौंपा मांगपत्र

लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश): निघासन स्थित सरजू सहकारी चीनी मिल लिमिटेड, बेलरायां से जुड़े गन्ना परिवहन ठेकेदारों ने मार्च माह का भुगतान लंबित होने पर गहरी चिंता जताई है। इस संबंध में उन्होंने मिल के महाप्रबंधक (जीएम) को मांगपत्र सौंपकर जल्द भुगतान कराने की मांग की है। ठेकेदारों का कहना है कि 1 से 31 मार्च तक का भुगतान अब तक नहीं मिला है। इस मुद्दे को वे कई बार मिल प्रबंधन और मुख्य गन्ना अधिकारी के संज्ञान में ला चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। भुगतान में देरी के चलते कुछ पेट्रोल पंप संचालकों ने डीजल की आपूर्ति अस्थायी रूप से रोक दी है, जिससे गन्ना परिवहन कार्य प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि, गन्ना भराई में लगे मजदूरों को मजदूरी नहीं मिल पाने के कारण वे काम बंद करने की चेतावनी दे रहे हैं। यदि यही स्थिति बनी रही, तो गन्ना ढुलाई और भराई दोनों कार्यों पर गंभीर असर पड़ सकता है। मांगपत्र में ठेकेदारों ने स्पष्ट किया है कि जल्द भुगतान न होने पर परिवहन कार्य बाधित हो सकता है, जिससे गन्ना आपूर्ति पर भी असर पड़ेगा। उन्होंने मिल प्रशासन से भुगतान प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने की अपील की है, ताकि आपूर्ति व्यवस्था सुचारू बनी रहे।ज्ञापन सौंपने वालों में सत्यराम, पुष्पेंद्र, ध्रुव कुमार मौर्य, लालजी, रामपाल गुप्ता और आशीष गुप्ता सहित कई परिवहन ठेकेदार शामिल रहे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here