दिल्ली चुनाव के बाद एथेनॉल के मूल्य निर्धारण के संबंध में तेल विपणन कंपनियों के साथ चर्चा करेंगे : मंत्री गडकरी

नई दिल्ली : केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को घोषणा की कि, वे दिल्ली चुनाव के बाद इथेनॉल ईंधन के मूल्य निर्धारण के संबंध में तेल विपणन कंपनियों के साथ चर्चा करेंगे। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने नई दिल्‍ली में ‘चीनीमंडी’ की ओर से आयोजित चीनी-एथेनॉल और जैव ऊर्जा भारत सम्मेलन (एसईआईसी) 2025 के चौथे संस्करण को संबोधित करते हुए यह बात कही। गडकरी ने खुदरा एथेनॉल की कीमतों को और अधिक उचित बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने इंडियन ऑयल द्वारा 400 इथेनॉल पंप खोलने के निर्णय को सकारात्मक कदम बताया।

मंत्री गडकरी ने मौजूदा एथेनॉल मूल्य निर्धारण रणनीति की आलोचना की, जिसे पेट्रोल की दरों से अधिक 110 रुपये प्रति लीटर निर्धारित किया गया है, जो इस हरित विकल्प को अपनाने को हतोत्साहित करता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि, सरकार जल्द ही खरीद और खुदरा कीमतों को तर्कसंगत बनाएगी। इन मुद्दों को संबोधित करने के लिए 6 या 7 फरवरी को बैठक आयोजित करने की योजना बनाई गई है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

मंत्री गडकरी ने चीनी मिलों के लिए संभावित आर्थिक अवसरों पर भी प्रकाश डाला।उन्होंने कहा, यदि वे एथेनॉल पंप स्थापित करते हैं, जिससे आय के नए रास्ते खुलेंगे। इसके अलावा, उन्होंने भारत में बिटुमेन की कमी को दूर करने के लिए सड़क निर्माण में चावल के भूसे को बायो सीएनजी में बदलने से बनने वाले उपोत्पाद लिग्निन के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया। गडकरी ने तेल कंपनियों से एथेनॉल के समान लिग्निन खरीदने का आह्वान किया और सीएनजी उत्पादकों से हाइड्रोजन निर्माण की संभावना तलाशने की वकालत की।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here