मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बागपत शुगर मिल के क्षमता विस्तार की मांग

बागपत (उत्तर प्रदेश) : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बागपत गन्ना समिति के चेयरमैन प्रदीप ठाकुर ने बागपत शुगर मिल की क्षमता को दोगुना करने और नया आधुनिक प्लांट लगाने की मांग की। ठाकुर ने कहा कि, किसानों को अधिक लाभ मिलने और गन्ना पेराई की प्रक्रिया अधिक सुगम होने के लिए मिल का विस्तारीकरण काफी जरूरी है। उन्होंने कहा, मिल ने जनपद के विकास में काफी अहम भूमिका निभाई है।

साथ ही, चेयरमैन ठाकुर ने मीतली में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की प्रक्रिया को गति देने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने मीतली एवं पूरा महादेव क्षेत्र में आने के लिए भी आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने प्रदीप ठाकुर को आश्वस्त किया कि, वे इन सभी कार्यों को प्राथमिकता पर लेकर संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश देंगे, ताकि बागपत के विकास में किसी प्रकार की बाधा न आए।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here