तमिलनाडु में चीनी मिलें कर रही है हैंड सैनिटाइजर का उत्पादन

कोयंबत्तूर: कोरोना वायरस का प्रसार बढ़ता ही जा रहा है, और इसको रोकने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। कोरोना महामारी से निपटने के लिए पूरे देश में हैंड सैनिटाइजर की मांग में भारी इजाफा हुआ है। देश की अनेक चीनी मिलें, कोरोना वायरस को रोकने के लिए हैंड सैनिटाइजर बनाने में लगी हैं। और साथ ही आर्थिक तंगी से जूझ रही चीनी मिलों के लिए सैनिटाइजर उत्पादन आय का एक नया विकल्प बन सकता है।

साउथ इंडिया शुगर मिल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पलानी जी. पेरियासामी ने कहा कि हैंड सैनिटाइजर का उत्पादन चीनी मिलों के लिए सिर्फ एक अतिरिक्त कदम है, जो की पहले ही इथेनॉल आपूर्ति कर रहे है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

पेरियासामी ने कहा कि निश्चित रूप से, हैंड सैनिटाइजर उत्पादन एक विकल्प बन सकता है, लेकिन डिमांड कितने समय तक चलेगी यह केवल COVID-19 अवधि के बाद ही पता चलेगा। यह निर्धारित करेगा कि कितनी कंपनियां हैंड सैनिटाइजर का उत्पादन करेगी। तमिलनाडु की अधिकांश चीनी मिलों के पास डिस्टलरी है और उनके पास हैंड सेनेटाइज़र उत्पादन करने की क्षमता है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here