गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग: भाकियू अराजनैतिक करेगा आंदोलन

बिजनौर, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में सभी राजकीय और कृषि संगठनों द्वारा गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग तेज हो गई है। सभी संगठन सरकार से जल्द से जल्द और ज्यादा से ज्यादा गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग कर रहे है। भाकियू अराजनैतिक ने भी गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग को लेकर आन्दोलन करने का फैसला किया है। भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगम्बर सिंह ने कहा कि, 2 जनवरी को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक जिला मुख्यालय के साथ साथ सभी तहसीलों पर गन्ना पेराई सत्र 2023-24 का गन्ना मूल्य घोषित करने को लेकर आंदोलन करेंगी।

‘लाइव हिंदुस्तान’ में प्रकाशित खबर के अनुसार, भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने कहा कि, उत्तर प्रदेश में गन्ना पेराई सीजन के दो माह बीतने के बाद भी किसानों को यह पता नहीं कि उनके गन्ने का मूल्य क्या है ? उत्तर प्रदेश में इस गन्ने का उत्पादन प्राकृतिक आपदा एवं बीमारी के चलते काफी कम है।शुगर मिल एवं कोल्हू क्रेशर के बीच गन्ने को लेकर खींचतान शुरू है। कोल्हू संचालक गन्ना 400 रुपए प्रति क्विंटल पर खरीद रहे है। किसान इस उम्मीद में मिलो को गन्ना दे रहे है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गन्ना मूल्य में वृद्धि की जाएगी ।सिरोही ने कहा कि, 2 जनवरी 2024 को जिला मुख्यालय के साथ पांचों तहसीलों पर आंदोलन होगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here