गन्ना भाव 400 रुपए प्रति क्विंटल नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी

सोनीपत: गन्ना मूल्य नहीं बढ़ने से किसान नाराज है और अब वे गन्ना का सही दाम मिले इसकी मांग कर रहे है। इसके लिए वे धरना, प्रदर्शन और चीनी मिल एवं सरकार के उच्च पदस्थ अधिकारियों से सतत मिल रहे है। आहुलाना किसान शुगर मिल में भी गत दिनों ऐसा ही हुआ। किसानों ने मिल के अहाते में एकत्र होकर अपने गन्ने का भाव 400 रुपए प्रति क्विंटल करने के लिए विरोध प्रदर्शन किया और राज्य के मुख्यमंत्री के नाम लिखा एक पत्र चीनी मिल के एमडी सुभाषचंद्र को सुपूर्द किया। किसानों ने कहा कि यदि उनके गन्ने का भाव नहीं बढ़ा तो किसानों को आंदोलन पर उतरना पड़ेगा।

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कथूरा ब्लॉक के प्रधान कृष्ण मल्लिक ने किसानों का नेतृत्व किया औऱ कहा कि सरकार ने गन्ने का भाव महज 340 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है जबकि इसका उत्पादन लागत काफी ज्यादा है। उन्होंने कहा कि भाव कम होने से किसानों को परेशानी हो रही है, साथ ही आर्थिक नुकसान भी हो रहा है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

किसानों ने आरोप लगाया कि गत पांच वर्षों ने सरकार ने गन्ने के दाम में केवल 30 रुपए की बढ़ोतरी की है। गौरतलब है कि गन्ने के भाव में बढ़ोतरी की मांग को लेकर कैथल के किसानों ने चीनी मिलों को गन्ना देना बंद कर दिया था।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here