बाढ़ से क्षतिग्रस्त गन्ना फसल का उप गन्ना आयुक्त ने किया निरीक्षण

शाहजहांपुर : बाढ़ ने गन्ना फसल को काफी क्षति पहुंचाई है। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। रोजा चीनी मिल क्षेत्र में बाढ़ से खराब हुई गन्ने की फसल का उप गन्ना आयुक्त राजीव राय ने मिल के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।राय ने चीनी मिल क्षेत्र के जलालपुर, सुजातपुर, देवकली, नगरपाल, कनेग,उटहा आदि गांवों में बाढ़ से ग्रस्त हुई गन्ने की फसल का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से बात की और उनकी समस्याओं को जानने की कोशिश की। चीनी मिल की ओर से गन्ना उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक रोजा लाल चंद्र उपाध्याय, गन्ना प्रबंधक सुरेंद्र सिंह मान, गन्ना प्रबंधक रविन्द्र सिंह मौजूद रहे।बाढ़ प्रभावित गन्ना किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।

बाढ़ के बारे में अधिक समाचार पढ़ने के लिए,Chinimandi.com पढ़ना जारी रखें।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here