एथेनॉल उत्पादन में विस्तार के बावजूद चीनी प्राथमिक फोकस बनी रहेगी: BCML

नई दिल्ली: देश में प्रमुख चीनी उत्पादकों में से एक बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड (BCML) ने कहा कि, नवंबर और अप्रैल के बीच इस सीजन में अपने एथेनॉल उत्पादन को बढ़ाकर लगभग 33 करोड़ लीटर करने के बावजूद चीनी प्राथमिक फोकस बनी रहेगी। कंपनी के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि, कंपनी की चीनी खुदरा क्षेत्र में उतरने की तत्काल कोई योजना नहीं है।

BCML प्रमोटर और बिजनेस लीड अवंतिका सरावगी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, हमारा लक्ष्य मुनाफा बढ़ाने और बाजार की स्थितियों के आधार पर चीनी और एथेनॉल उत्पादन के बीच संतुलन बनाना है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

अवंतिका सरावगी ने कहा, कंपनी वर्ष के लिए एथेनॉल/अल्कोहल और चीनी के बीच 33:66 अनुपात की उम्मीद करती है। पिछले साल, एथेनॉल राजस्व का हिस्सा लगभग 28 प्रतिशत था। अपने उत्पाद मिश्रण को अनुकूलित करने का BCML का निर्णय कई कारकों के संयोजन से प्रेरित है, जिसमें चीनी की कीमतों में उतार-चढ़ाव और सरकार की एथेनॉल मिश्रण नीति शामिल है। सरावगी ने बताया कि, देश की चीनी खपत को उत्पादन स्तर तय करना चाहिए और किसी भी अधिशेष को एथेनॉल में बदल दिया जाना चाहिए।

आपको बता दे, हालही में चीनीमंडी के साथ इंटरव्यू में उन्होंने कहा था की, उत्तर प्रदेश में चीनी उत्पादन में 5% की वृद्धि होगी, जो ISMA की उम्मीद के अनुरूप है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here