नई दिल्ली: धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड (DBOL) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए घोषित 15 प्रतिशत अंतिम लाभांश का भुगतान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। कंपनी की नियामकीय फाइलिंग के अनुसार, पात्र शेयरधारकों के खातों में 1 अगस्त 2026 को प्रति इक्विटी शेयर 1.50 रुपये की राशि जमा कर दी गई। कंपनी ने बताया कि, यह अंतिम लाभांश 24 जुलाई 2026 को आयोजित वार्षिक आम बैठक (AGM) में अनुमोदित किया गया था। प्रत्येक 10 रुपये अंकित मूल्य वाले इक्विटी शेयर पर यह लाभांश 15 प्रतिशत के बराबर है।
लाभांश भुगतान के लिए रिकॉर्ड तिथि 17 जुलाई 2026 निर्धारित की गई थी। कंपनी ने यह राशि नेशनल ऑटोमेटेड क्लियरिंग हाउस (NACH) प्रणाली के माध्यम से वितरित की और लागू नियमों के अनुसार स्रोत पर कर कटौती (TDS) भी की गई। कंपनी ने यह भी कहा है कि जिन पात्र शेयरधारकों को निर्धारित अवधि के भीतर लाभांश प्राप्त नहीं हुआ है, वे कंपनी के रजिस्ट्रार एवं शेयर ट्रांसफर एजेंट (RTA) अलंकित असाइनमेंट्स लिमिटेड से संपर्क कर सकते हैं।


















