देश में पेराई सीजन अंतिम चरण में पहुंचा, चीनी उत्पादन 271.20 एलएमटी के पार : NFCSF

नई दिल्ली : नेशनल शुगर फेडरेशन (NFCSF) ने 31 मार्च 2026 तक देश में चीनी उत्पादन के ताज़ा आंकड़े जारी किए हैं। आंकड़ों के अनुसार, कई प्रमुख चीनी उत्पादक राज्यों में पेराई कार्य अब समाप्ति की ओर है, लेकिन गन्ने की अधिक उपलब्धता और बेहतर दक्षता के कारण कुल उत्पादन और रिकवरी में सुधार हुआ है। इस सीजन में अब तक कुल 271.20 लाख मीट्रिक टन (LMT) चीनी का उत्पादन हुआ है, जबकि पिछले सीजन की इसी अवधि में यह 248.65 था।

2025-26 चीनी वर्ष (SY) के दौरान कुल 540 चीनी मिलें संचालित हुईं, जबकि 2024-25 में यह संख्या 533 थी। हालांकि, वर्तमान में केवल 74 मिलें ही चल रही हैं, जो पिछले साल इसी समय 113 मिलें चल्र रही थी। महाराष्ट्र में चीनी उत्पादन बढ़कर 98.95 LMT हो गया है, जबकि 2024-25 सीजन में यह 80.10 LMT था। राज्य में औसत रिकवरी 9.50 प्रतिशत दर्ज की गई है, जो पिछले सीजन में भी 9.50 प्रतिशत थी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

उत्तर प्रदेश में चीनी उत्पादन में 87.45 LMT तक पहुंच गया है, जबकि पिछले सीजन में 87.70 LMT था। राज्य में औसत चीनी रिकवरी पिछले साल के 9.70 प्रतिशत के मुकाबले बढ़कर 10.20 प्रतिशत हो गई है। कर्नाटक में चीनी उत्पादन 46.75 LMT हुआ है, जबकि 2024-25 सीजन में यह 39.90 LMT था। यहां औसत रिकवरी 8.65 % दर्ज की गई है, जो पिछले साल के 8.50 प्रतिशत से अधिक है। NFCSF की रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात -1, आंध्र प्रदेश- 2 हरियाणा – 4, पंजाब -2, और तमिलनाडु में 18 मिलें अब भी पेराई कर रही है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here