पर्याप्त स्टॉक के कारण चीनी कीमतें स्थिरता के रुख के साथ बंद हुई

नयी दिल्ली, 18 सितंबर (PTI) बाजार में पर्याप्त स्टॉक होने के मुकाबले बाजार में छिटपुट मांग के कारण मंगलवार को दिल्ली के थोक चीनी बाजार में चीनी कीमतें स्थिरता का रुख दर्शाती बंद हुई।
बाजार सूत्रों ने कहा कि कल चीनी कीमतों में 300 रुपये प्रति क्विन्टल की भारी तेजी आने के बाद मौजूदा मांग को पूरा करने के लिए चीनी मिलों की आपूर्ति बढ़ने के बीच स्टॉकिस्टों और थोक उपभोक्ताओं के छिटपुट उठाव के कारण मुख्यत: चीनी कीमतें अपरिवर्तित बनी रहीं।
बाजार में आज भाव इस प्रकार रहे (भाव रुपये प्रति क्विन्टल में)
चीनी खुदरा बाजार: 37 – 43 रुपये प्रति किलोग्राम।
चीनी हाजिर: एम- 30– 3,600- 3,800, एस- 30– 3,590- 3,790 रुपये।
चीनी मिल डिलीवरी: एम.30 – 3,310 – 3,600 रुपये, एस-30 – 3,300 – 3,590 रुपये।
चीनी मिलगेट (शुल्क सहित): मवाना 3,420 रुपये, किन्नौनी 3,600 रुपये, अस्मोली 3,560 रुपये, दोराला 3,410 रुपये, बुढ़ाना 3,400 रुपये, थानाभवन 3,390 रुपये, धनोरा 3,580 रुपये, सिम्भावली 3,570 रुपये, खतौली 3,590 रुपये, धामपुर 3,320 रुपये, सकोटी 3,280 रुपये, मोदीनगर 3,320 रुपये, शामली 3,310 रुपये, मलकपुर 3,320 रुपये.

Bioenergy Times
SOURCEChiniMandi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here