मिस्र: चीनी आयात प्रतिबंध और 3 महीने के लिए बढ़ाया….

कैरो: मिस्र ने चीनी आयात प्रतिबंध को फिर एक बार 3 महीने के लिए बढ़ाया है। सोमवार को प्रकाशित आधिकारिक राजपत्र में व्यापार और उद्योग मंत्री निवेने गामिया द्वारा एक फरमान जारी किया गया, जिसमें मंत्री गामिया ने घरेलू चीनी उद्योग को सहारा देने के लिए चीनी आयात तीन महीने के लिए रोक दी है। तीन महीने तक सफेद और कच्ची चीनी के आयात की अनुमति नहीं दी है। जब तक कि व्यापार और उद्योग और आपूर्ति और आंतरिक व्यापार के मंत्रियों से पूर्व अनुमोदन नहीं मिलता है, तब तक प्रतिबंध जारी रहेंगे।

देश ने अपने स्थानीय उद्योग की रक्षा के उद्देश्य से चीनी के आयात पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया है, लेकिन व्यापार और आपूर्ति मंत्रियों द्वारा अनुमोदित किए जाने पर चीनी आयात की जा सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here