मिस्र: 2.85 मिलियन टन चीनी उत्पादन की उम्मीद

दुबई: मिस्र के कृषि मंत्रालय के एक अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया की, मिस्र में इस सीजन में 2.85 मिलियन टन चीनी का उत्पादन होने की उम्मीद है, जो देश की लगभग 90% जरूरतों को पूरा करता है। चीनी फसल परिषद (Sugar Crops Council) के प्रमुख मुस्तफा अब्देल गवाद ने कहा की, मिस्र को इस सीजन में छोटी मात्रा में चीनी का आयात करना पड़ सकता है।

देश में जून में आयात पर लगी रोक खत्म हो गई है, जिसके बाद सफेद और कच्ची चीनी का आयात संभव हो पाया है। अब्देल गवाद ने कहा कि, मिस्र के दक्षिण में मिन्या में एक नई चीनी रिफाइनरी से मार्च या अप्रैल 2022 के आसपास 450,000 टन चीनी का उत्पादन होने की उम्मीद है, जिसके बाद देश निर्यात कर सकता है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

व्हाट्सप्प पर चीनीमंडी के अपडेट्स प्राप्त करने के लिए, कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
WhatsApp Group Link

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here