फिलीपींस में कीट प्रकोप से प्रभावित गन्ना किसानों को 17 लाख पेसो की आपात सहायता जारी

मनीला : फिलीपींस सरकार ने कीट प्रकोप से प्रभावित छोटे गन्ना किसानों की मदद के लिए 17 लाख फिलीपीनी पेसो (PHP) की आपात नकद सहायता जारी की है। यह सहायता नेग्रोस ओरिएंटल प्रांत में रेड-स्ट्राइप्ड सॉफ्ट-स्केल इंसेक्ट (RSSI) के प्रकोप से प्रभावित किसानों को दी जा रही है। नेग्रोस आइलैंड रीजन के सामाजिक कल्याण एवं विकास विभाग (DSWD-NIR) के क्षेत्रीय निदेशक अरविन रजो ने बताया कि, नवीनतम सहायता राशि बायावान सिटी के किसानों को दी गई। प्रत्येक किसान को 10,125 फिलीपीनी पेसो की सहायता मिली है। यह भुगतान इमरजेंसी कैश ट्रांसफर (ECT) कार्यक्रम के तहत किया गया।

तीसरे चरण में किसानों को मिली सहायता

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह सहायता वितरण का तीसरा चरण था। इससे पहले इसी महीने बाइस सिटी, कैनलाओन सिटी, जिमालालुद, माबिनाय, पाम्पलोना और जाम्बोआंगुइता के 4,757 प्रभावित किसानों को भी इसी योजना के तहत आर्थिक सहायता दी गई थी। इनमें बाइस सिटी के 839, कैनलाओन सिटी के 867, जिमालालुद के 70, माबिनाय के 2,551, पाम्पलोना के 359 और जाम्बोआंगुइता के 71 किसान शामिल थे। स्थानीय प्रशासन ने RSSI के प्रकोप से प्रभावित छोटे गन्ना किसानों की पहचान कर पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार की और उसे विभाग को सौंपा।

अब तक 5,112 प्रभावित किसानों को मिली मदद

नवीनतम भुगतान के बाद DSWD-NIR ने नेग्रोस ओरिएंटल में RSSI प्रकोप से प्रभावित कुल 5,112 किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की है। विभाग ने पड़ोसी नेग्रोस ऑक्सिडेंटल में भी प्रभावित छोटे गन्ना किसानों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई है। हालांकि, वहां सहायता पाने वाले लाभार्थियों की कुल संख्या का आंकड़ा अभी तैयार किया जा रहा है।

आपदा और आपात स्थिति में सीधे मिलती है आर्थिक मदद

इमरजेंसी कैश ट्रांसफर (ECT) कार्यक्रम के तहत आपदा और आपात स्थितियों से प्रभावित परिवारों को सीधे और बिना किसी शर्त के आर्थिक सहायता दी जाती है। DSWD-NIR के क्षेत्रीय निदेशक अरविन रजो ने स्थानीय प्रशासनिक इकाइयों से RSSI प्रकोप से प्रभावित अन्य पात्र किसानों के नाम भी जल्द से जल्द जमा करने की अपील की है, ताकि उन्हें भी इस सहायता योजना में शामिल किया जा सके।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here