भारत में एथेनॉल उत्पादन क्षमता प्रति वर्ष 947 करोड़ लीटर बढी

नई दिल्ली : 2025 तक 20 प्रतिशत एथेनॉल सम्मिश्रण लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सरकार जैव ईंधन उत्पादन बढ़ाने के लिए विभिन्न कदम उठा रही है। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए 30 नवंबर 2022 तक देश में एथेनॉल उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर 947 करोड़ लीटर प्रति वर्ष कर दिया गया है। इनमें से मोलासेस आधारित डिस्टलरी की क्षमता 619 करोड़ लीटर है, जबकि अनाज आधारित डिस्टलरी की क्षमता 328 करोड़ लीटर है।

खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के अनुसार, 228 एथेनॉल परियोजनाओं को बैंकों से 18,500 करोड़ रुपये से अधिक के ऋण स्वीकृत हुए हैं। स्वीकृत ऋणों में से 9000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि 196 परियोजनाओं को वितरित की जा चुकी है। भारत में एथेनॉल का उत्पादन बढ़ने की संभावना है क्योंकि केंद्र ने पिछले महीने 2022-23 सीजन के लिए ईबीपी कार्यक्रम के तहत विभिन्न गन्ना आधारित कच्चे माल से प्राप्त एथेनॉल के मूल्य को मंजूरी दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here