चीनी मिलों के लिए एथेनॉल का उत्पादन अधिक लाभदायक: राज्यपाल

नासिक: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा की, चीनी मिलों के लिए एथेनॉल का उत्पादन अधिक लाभदायक है। इससें मिलों का राजस्व बढ़ेगा और साथ ही किसानों के में भी वृद्धि होगी। राज्य सरकार और केंद्र सरकार किसानों के लिए कई योजनाएं लागू कर रही है, किसानों को इसका लाभ उठाना चाहिए। सरकार हमेशा किसानों के साथ रही है। कोश्यारी, नासिक स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में राज्य स्तरीय कृषि पुरस्कार समारोह में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा की, एक ओर तो हम कृषि को देखते हैं जो बहुत उन्नत है और दूसरी ओर यह बहुत ही बुनियादी है। अगर इस तस्वीर को बदलना है तो कृषि विश्वविद्यालयों में हो रहे शोध को किसानों तक पहुंचाना होगा। साथ ही देश की आर्थिक राजधानी के रूप में पहचाने जाने वाले महाराष्ट्र को देश के कृषि क्षेत्र की राजधानी के रूप में नई पहचान दिलाने की भी अपील कोश्यारी ने की। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (टेलीविजन प्रणाली के माध्यम से), उपमुख्यमंत्री अजित पवार, राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात, कृषि मंत्री दादा भूसे, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री छगन भुजबल आदि उपस्थित थे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here