देश के विभिन्न स्थानों पर एथेनॉल भंडारण क्षमता को निरंतर बढ़ाया जा रहा है

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री श्री रामेश्वर तेली ने कहा कि एथेनॉल के सम्मिश्रण की आवश्यकताओं के अनुसार इसे रिफाइनरियों, टर्मिनलों और आपूर्तिकर्ताओं के परिसर सहित कई स्थानों पर संग्रहीत किया जाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में और वर्तमान आवश्यकताओं के अनुसार इसके भंडारण की पर्याप्त व्यवस्था मौजूद है।

उन्होंने कहा कि ओएमसीज ने एथेनॉल आपूर्ति वर्ष (ईएसवाई) 2021-22 की अवधि में पेट्रोल में औसतन 10% एथेनॉल का सम्मिश्रण किया गया है और इस सम्मिश्रण को बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए देश के विभिन्न स्थानों पर एथेनोल भंडारण क्षमता को निरंतर बढ़ाया जा रहा है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री श्री रामेश्वर तेली ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर यह जानकारी प्रदान की।

(Source: PIB)

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here