किसानों के गन्ना भुगतान के लिए हर मुमकिन कोशिश की जाएगी: सांसद इकरा हसन

शामली, उत्तर प्रदेश: कैराना लोकसभा सीट की सांसद इकरा हसन ने कहा की, किसानों के 314 करोड़ रुपये गन्ना भुगतान के लिए हर मुमकिन कोशिश की जाएगी।साथ ही महिलाओं के मुद्दों को प्रमुखता के साथ उठाया जाएगा। महिलाओं के लिए अच्छी और उच्च शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी। केंद्र में यदि सरकार आती है तो जल्द ही किसानों का बकाया 314 करोड़ रुपये का भुगतान कराया जाएगा। साथ ही बेरोजगारी को दूर करने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजे जाएंगे। अधूरे पड़े विकास कार्य जल्द से जल्द पूरे किए जाएंगे।उन्होंने कहा, चीनी मिल द्वारा बकाया भुगतान में हो रही देरी से किसानों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।मिल द्वारा जल्द से जल्द भुगतान होने के लिए प्रयास किया जायेगा।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here