बकाया भुगतान में विफलता: एसडीएम द्वारा चीनी मिलों को नोटिस

बरेली : उत्तर प्रदेश में कई चीनी मिलों ने बीते पेराई सत्र का शत प्रतिशत भुगतान कर आगामी पेराई सत्र की तैयारियां शुरू कर दी है, लेकिन दूसरी ओर कई चीनी मिलों ने अभी तक किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान नही किया है। मिलों द्वारा गन्ना मूल्य भुगतान में देरी के चलते किसानों को बड़ी आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की समस्याओं को देखते हुए गन्ना विभाग ने भुगतान में फिसड्डी मिलों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बरेली के एसडीएम ने आरसी का हवाला देते हुए बहेड़ी और नवाबगंज की चीनी मिल प्रशासन को नोटिस जारी कर 15 दिन में भुगतान करने के निर्देश दिए हैं।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, बहेड़ी और नवाबगंज की चीनी मिलों पर करीब 200 करोड़ रुपये किसानों का बताया जा रहा है। एसडीएम ने 15 दिन के अंदर किसानों का संपूर्ण भुगतान करने के निर्देश दिए है। भुगतान में विफल चीनी मिल की संपत्ति कुर्क करने, बैंक खाते सीज करने आदि की कार्रवाई की जाएगी। भुगतान में देरी से किसानों को बच्चों की फीस, खाद-बीज की खरीदारी और अन्य जरूरतों के लिए पैसे की जरूरत है, लेकिन चीनी मिल ने अभी भी भुगतान नहीं किया है। नवाबगंज एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय ने कहा कि, नोटिस जारी किया है। चीनी मिल प्रशासन को भुगतान के लिए 15 दिन का समय दिया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here