सहारनपुर: किसानों को नई उन्नत प्रजाति का गन्ना बुवाई करने की सलाह

सहारनपुर: गन्ना किसानों को 0238 प्रजाति की जगह अन्य नई उन्नत प्रजाति का गन्ना बाई करने की सलाह दी जा रही है, ताकि फसल किट के हमले से बचे और उत्पादन भी बढ़े। उप गन्ना आयुक्त ओपी सिंह ने बिड़वी चीनी मिल गेट कांटे की जांच के दौरान किसानों के लिए नई गन्ना प्रजातियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने वेव शुगर ग्रुप की चीनी मिल बिडवी ओर उत्तम ग्रुप की चीनी मिल शेरमऊ के गन्ना क्रय केंद्रों ओर चीनी मिलों के गेट के अचानक निरीक्षण किया।

‘हिंदुस्तान’ में प्रकाशित खबर के अनुसार, उप गन्ना आयुक्त ओपी सिंह ने कहा कि सहारनपुर मंडल में वर्तमान में एक ही प्रजाति 0238 का क्षेत्रफल अधिक है। इसमें बहुत अधिक बीमारी आने लगी है।इस प्रजाती के स्थान पर नई गन्ना प्रजातियों को लगाया जाए।गन्ना बुवाई से पहले गहरी जुताई के लिए मोल्ड बोल्ड पुलाव का प्रयोग करें ओर ये सभी गन्ना समितियों में उपलब्ध हैं। चीनी मिल के अधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिए की सभी गन्ना क्रय केंद्रों पर रजिस्टर उपलब्ध रहे। जिससेकी जो भी किसान गन्ना लेकर आए और नए बीज की मांग करेतो उसे नोट कर लिया करें और मांग के अनुसार बीज उपलब्ध कराया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here