बकाया गन्ना भुगतान को लेकर किसानों में नाराजगी

नजीबाबाद: उत्तर प्रदेश में मिलों द्वारा अगले पेराई सीजन की तैयारी शुरू हो गई है, लेकिन कई मिलें पिछले सीजन का भुगतान करने में विफल हुई है। चीनी मिलों की इस रवैये से किसानों में नाराजगी है। कई किसान संगठन राज्य में जगह जगह मिलों के खिलाफ आंदोलन कर रहे है।

नजीबाबाद में भुगतान को लेकर भाकियू जनशक्ति के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया, और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। भाकियू जनशक्ति के जिलाध्यक्ष डॉ. नरपाल सिंह के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कुलदीप सिंह, नीरज सिंह, नसीम, गुलशन, मो. देवमल, सईद, तौफिक, शौकीन, असलम, गुलफाम, महताब, महेश, असलम आदि मौजूद रहे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here