किसानों का चीनी मिल शुरू करने की मांग को लेकर 338वें दिन धरना जारी

देवरिया (उत्तर प्रदेश) : किसानों ने बैतालपुर चीनी मिल शुरू करने की मांग को लेकर आन्दोलन की चेतावनी दी है।आपको बता दे की, चीनी मिल चलाने सहित 16 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को एक साल 338वें दिन धरना जारी रहा। चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति एवं संयुक्त पंचायत निकाय मोर्चा तथा संयुक्त महामोर्चा के तत्वावधान में किसानों ने धरना स्थल पर जमकर नारेबाजी की।

हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, संघर्ष समिति के अध्यक्ष बृजेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि कृषि प्रधान देश के अन्नदाता किसान अपनी मांगों के लिए धरना दे रहे हैं, लेकिन सरकार के कान में जूं नहीं रेंग रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले में जनसभा में चार बार घोषणा कर चुके हैं कि बैतालपुर में चीनी कॉम्प्लेक्स बनेगा। इसके बाद भी बैतालपुर चीनी मिल चलाने की प्रक्रिया नहीं दिखाई दे रही है। जल्द बैतालपुर चीनी मिल चालू करने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here