बकाया भुगतान: चीनी मिल को गन्ना नहीं भेजने का किसानों का फैसला

शामली : बकाया भुगतान में विफल शामली मिल को अगले पेराई सीजन से गन्ना नहीं भेजने का मन किसानों ने बना लिया है। मिल के भुगतान को लेकर खंड विकास क्षेत्र के गांव पंजोखरा जसाला मार्ग पर किसानों की पंचायत हुई, इस पंचायत में किसानों मिल को बकाया भुगतान नहीं होने पर गन्ना देने से भी मना कर दिया है।

लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, किसानों ने भुगतान को लेकर चीनी मिल अधिकारियों से अनुरोध किया, लेकिन फिर भी मिल प्रबंधन भुगतान में विफल रहा। पंचायत समाप्त होने के बाद किसानों एक प्रतिनिधि मड़ल ने भाजपा एमएलसी चौधरी विरेन्द्र सिंह से भी मिला। इस दौरान कवरपाल, सोनू, सुरेश, संतरपाल, मदन, पदम सिंह, पप्पन, सुशील किसान मौजूद रहे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here