किसानों ने की चीनी मिल शुरू करने की मांग

आगरा: बंद पडी छाता चीनी मिल शुरू करने की मांग को लेकर किसान आक्रमण हुए है। छाता तहसील मुख्यालय पर बुधवार को सर्वदलीय किसान संघर्ष समिति और भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के संयुक्त तत्वावधान ट्रैक्टर रैली निकाली। किसानों के इसी सीजन में मिल शुरू करने की मांग की है।

जागरण में प्रकाशित खबर के मुताबिक, मथुरा में रैली गांव सेमरी से आरंभ होती हुई राष्ट्रीय राजमार्ग पर छाता कस्बा पहुंची। किसान नेताओं ने मिल मामले में राज्य सरकार को जमकर हल्ला बोला। किसान नेताओं ने दावा किया कि, सरकार इस मिल को शुरू करने को लेकर कोई ठोस कदम नही उठा रही है। मिल बंद होने का खामियाजा हजारों किसानों को भुगतना पड रहा है। भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि, वह चीनी मिल चलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और जब तक चीनी मिल चालू नहीं होती किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन में उनके साथ रहेंगे। किसान नेता बुद्धा सिंह प्रधान, प्रहलाद चौधरी, दीपक चौधरी, चंद्रपाल सिंह यदुवंशी, ठाकुर मुरारी सिंह सहित अन्य किसान नेता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here