गन्ना भुगतान को लेकर किसानों का फूटा गुस्सा, अधिकारियों से मांगा जवाब

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश): बजाज शुगर मिल और टोडरपुर शुगर मिल के सत्र 2025-26 तथा पिछले सत्र के बकाया गन्ना भुगतान को लेकर किसानों का आक्रोश शुक्रवार को खुलकर सामने आया। भुगतान में लगातार हो रही देरी से नाराज किसानों ने गन्ना विभाग का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया और अधिकारियों से जवाब मांगा। जानकारी के अनुसार, 15 मई को डीसीसी के साथ हुई बैठक में किसानों को 21 मई तक भुगतान संबंधी समाधान का आश्वासन दिया गया था। लेकिन तय समय सीमा बीतने के बाद भी किसानों का भुगतान नहीं हुआ, जिससे नाराज किसानों ने 22 मई को गन्ना विभाग पहुंचकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शन के दौरान किसानों ने गन्ना उपायुक्त और डिप्टी सीसी से बकाया भुगतान को लेकर स्पष्ट जवाब मांगा। किसानों का कहना है कि, गन्ना विभाग की ओर से लगातार आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन भुगतान की स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है। किसानों के मुताबिक, गन्ना उपायुक्त ने भुगतान प्रक्रिया पूरी करने के लिए 1 जून तक का समय मांगा है और भरोसा दिलाया है कि अधिकांश बकाया भुगतान इस अवधि में कर दिया जाएगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel

राष्ट्रीय सचिव चौधरी विनय कुमार के निर्देश पर आयोजित इस घेराव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष चौधरी अशोक कुमार, जिला अध्यक्ष नरेंद्र स्वामी, पश्चिम प्रदेश प्रवक्ता मास्टर रघुवीर सिंह, अमित मुखिया, महिला विंग अध्यक्ष रेखा बालियान, बबलू, नीतू, जिला प्रवक्ता संजय चौधरी, हरपाल, योगेंद्र सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here