पिछले 10 वर्षों में किसानों की आय दोगुने से अधिक बढ़ी, आजादी के बाद कृषि क्षेत्र की सबसे तेज वृद्धि दर्ज : नीति आयोग सदस्य

नई दिल्ली : नीति आयोग के सदस्य और कृषि अर्थशास्त्री रमेश चंद ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में देश के किसानों की आय में 138 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो दोगुने से भी अधिक है। साथ ही, भारतीय कृषि क्षेत्र ने आजादी के बाद पहली बार लगातार 10 वर्षों में सबसे अधिक औसत वृद्धि दर दर्ज की है। ‘एएनआई’ को दिए एक विशेष साक्षात्कार में रमेश चंद ने बताया कि, वर्ष 2015 से 2026 के बीच भारतीय कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों की औसत वार्षिक वृद्धि दर 4.45 प्रतिशत रही। उन्होंने कहा कि इससे पहले किसी भी 10 वर्षीय अवधि में भारतीय कृषि क्षेत्र इतनी निरंतर वृद्धि हासिल नहीं कर पाया था।

उन्होंने बताया कि, वर्ष 2016-17 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने का जो लक्ष्य रखा गया था, उसके सकारात्मक परिणाम कुछ ही वर्षों में दिखाई देने लगे। उनके अनुसार, वर्ष 2016 से 2022 के बीच किसानों की आय दोगुनी हो गई थी, जबकि पूरे मोदी कार्यकाल में किसानों की आय में कुल 138 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।रमेश चंद ने कहा कि, वर्ष 2018 में सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के नए फार्मूले को लागू करना किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित हुआ। इस नीति के तहत किसानों को उनकी लागत और पारिवारिक श्रम मूल्य से कम से कम 50 प्रतिशत अधिक एमएसपी देने की व्यवस्था की गई। इससे उत्पादन, नई तकनीक अपनाने और उत्पादकता बढ़ाने को प्रोत्साहन मिला।

ChiniMandi WhatsApp Channel

उन्होंने दावा किया कि, भारत की कृषि वृद्धि दर अब दुनिया की प्रमुख कृषि अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक है और भारत ने इस मामले में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोम स्थित एफएओ मुख्यालय में वर्ष 2026 का प्रतिष्ठित ‘एग्रीकोला मेडल’ मिलने पर रमेश चंद ने कहा कि यह सम्मान भारत की कृषि, खाद्य सुरक्षा और गरीबी उन्मूलन के क्षेत्र में उपलब्धियों की वैश्विक मान्यता है। प्रधानमंत्री ने यह सम्मान देश के किसानों और कृषि वैज्ञानिकों को समर्पित किया।

उन्होंने कहा कि, पीएम-किसान योजना और मुफ्त खाद्यान्न वितरण जैसी सरकारी योजनाओं ने किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ कृषि उत्पादकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। किसान पीएम-किसान की राशि का उपयोग बीज, खाद और अन्य कृषि निवेशों में कर रहे हैं। रमेश चंद ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मोटे अनाज यानी मिलेट्स को बढ़ावा देने में भारत की भूमिका की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत की पहल पर वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया गया, जिससे जलवायु अनुकूल खेती और मिलेट आधारित उत्पादों को बढ़ावा मिला।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here