महाराष्ट्र के किसान करना चाहते है मध्यप्रदेश की मिल को गन्ना सप्लाई

पुणे : महाराष्ट्र के किसान मध्य प्रदेश की मिल को गन्ना सप्लाई करना चाहते है। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में शुगर मिलों में गन्ना पेराई सत्र की शुरुआत होने वाली है। महाराष्ट्र के गन्ना उत्पादक किसानों ने बुरहानपुर शक्कर कारखानों में गन्ना सप्लाई करने की अनुमति की मांग की है। महाराष्ट्र के दस से अधिक गांवों के किसान कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और नवलसिंह सहकारी चीनी मिल में गन्ना सप्लाई करने की अनुमति देने का आग्रह किया।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार,कलेक्टर भव्या मित्तल, जो वर्तमान में नवलसिंह सहकारी चीनी मिल की प्रशासक भी हैं, से किसानों ने मुलाकात की और अपनी समस्या रखी। किसानों का कहना है कि वे बुरहानपुर के शुगर मिल में गन्ना सप्लाई करना चाहते हैं क्योंकि महाराष्ट्र के कई चीनी मिलें आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं और वहां किसानों को बेहतर सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। महाराष्ट्र के मलकापुर, अकोट, मुक्ताईनगर, वरणगांव, भुसावल, जलगांव जामोद, रावेर, सावदा, यावल और धरनी के गन्ना उत्पादक किसानों ने कलेक्टर से इस मसले पर चर्चा की। हालांकि, तकनीकी कारणों से बुरहानपुर के चीनी मिल में महाराष्ट्र के गन्ने की पेराई करना आसान नहीं है क्योंकि हर शक्कर कारखाने का अपना पेराई क्षेत्र निर्धारित होता है और केवल उसी क्षेत्र का गन्ना उपयोग किया जाता है। कलेक्टर भव्या मित्तल ने किसानों को उनकी समस्या पर विचार करने का आश्वासन दिया।

ChiniMandi WhatsApp Channel

चीनी उद्योग पर अधिक जानकारी और अपडेट के लिए, Chinimandi.com पढ़ते रहें।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here