किसानों ने गन्ना भुगतान के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

संभल : वीनस शुगर मिल मंझावली द्वारा बकाया भुगतान तत्काल होने के लिए राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने एसडीएम सुनील कुमार त्रिवेदी को ज्ञापन सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन में कहा है कि, वीनस मिल पर किसानों का 2006-07 का कुछ भुगतान बाकी है। साथ ही गत वर्ष 2022-23 का 120 दिन का गन्ना भुगतान नही किया गया है। मिल द्वारा भुगतान में देरी से किसानों को अपने परिवार के लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों को करने में भी काफी दिक्कतें आ रही है।

ज्ञापन में आगे कहा है कि, निजी नलकूपों को बिजली की कम, यूरिया के साथ दवाइयों के लिंकिंग से भी किसान परेशान है। इन सभी समस्याओं को जल्द से जल्द सुलझाने ने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष कुलदीप चौधरी, गुरगुमीत सिंह, जगपाल सिंह, अनिकेत, संजीव कुमार, रविन्द्र सिंह, सतवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here