गन्ना भुगतान की मांग को लेकर किसान यूनियन ने एसडीएम को ज्ञापन भेजा

बागपत : किसान यूनियन की बैठक में गन्ना भुगतान में मिलों द्वारा हो रही देरी से लेकर विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।इन समस्याओं का हल निकालने के लिए एसडीएम को ज्ञापन भेजा गया। जिला अध्यक्ष चौधरी बृजपाल सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई।उन्होंने कहा, भुगतान में देरी से किसान काफी परेशान है, और सरकार को किसानों की परेशानी दूर करने के लिए मिलों को जल्द से जल्द गन्ना भुगतान के निर्देश देने चाहिए।

बैठक में बिजली बिल माफ किए जाने, नहर में पानी नहीं आने, महंगी घरेलू बिजली आदि समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में व्रिकम आर्य, यशपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, संजीव कुमार, डॉ़ कृपाल सिंह, चंद्रपाल, धीर सिंह तोमर और किसान बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here