शरद कुमार सर्राफ बने निर्यात कारोबारियों के संगठन भारतीय निर्यातक महासंघ के नये अध्यक्ष

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

नयी दिल्ली 27 जून (UNI) टेक्नाेक्राफ्ट इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड के संस्थापक – प्रमुख शरद कुमार सर्राफ को निर्यात कारोबारियों के संगठन भारतीय निर्यातक महासंघ (फियो)का नया अध्यक्ष चुना गया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई के स्नातक श्री सर्राफ इससे पहले दो बार फियो के उपाध्यक्ष और पश्चिमी क्षेत्र के चार बार क्षेत्रीय प्रमुख रह चुके हैं। वह पांच विभिन्न निर्यात संवर्धन परिषद के सदस्य हैं। वह आईआईटी मुंबई के संचालन बोर्ड के सदस्य भी हैं। लगभग चार दशक से निर्यात कारोबार में सक्रिय श्री सर्राफ टैक्सप्रोसिल, भारतीय कपास संघ और भारतीय कपडा उद्योग परिसंघ के प्रबंध समितियों के सदस्य हैं।

श्री सर्राफ को भारतीय निर्यात कारोबार में नवाचार के लिये जाना जाता है। उन्होंने विभिन्न देशों में वितरण केंद्र स्थापित किये हैं जिनसे निर्यात बढ़ाने में मदद मिली है। वह कल फियो की बोर्ड बैठक में अध्यक्ष पद संभालेगें।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here