फिजी: देशभर में चीनी की आपूर्ति सामान्य रखने का प्रयास

सुवा: फिजी प्रतिस्पर्धा और उपभोक्ता आयोग (FCCC) देश के सभी भागों में चीनी की आपूर्ति को सामान्य करने के लिए फिजी शुगर कारपोरेशन के साथ निकट संपर्क में है। FCCC के मुख्य कार्यकारी जोएल अब्राहम का कहना है कि, वे व्यापारियों के साथ संपर्क कर रहे हैं, ताकि लुतोका से अन्य प्रमुख केंद्रों तक चीनी के परिवहन को अधिकतम कैसे किया जाए।

आयोग ने 20 अप्रैल से मध्य, पश्चिमी और उत्तरी डिवीजनों को कवर करते हुए 1,454 निरीक्षण भी किए। अब्राहम का कहना है कि, स्टॉक और आपूर्ति निगरानी के लिए 37 निरीक्षण और Covid-19 सुरक्षा उपायों के लिए 43 निरीक्षण किए गए। उन्होंने कहा कि, निरीक्षण किए गए सभी 43 व्यापारियों को Covid-19 सुरक्षा उपायों का पालन करते हुए पाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here