फिजी : चीनी की कमी की आशंका के बीच सरकार कर सकती है आयात, स्थानीय मांग पूरी करने पर जोर

सुवा : स्थानीय बाजार में चीनी की संभावित कमी को देखते हुए फिजी सरकार चीनी आयात करने पर विचार कर रही है।कृषि, जलमार्ग एवं चीनी उद्योग मंत्री टोमासी तुनाबुना ने कहा कि, यदि घरेलू उत्पादन मांग के अनुरूप नहीं हुआ तो सरकार को लोगों की जरूरत पूरी करने के लिए आयात का विकल्प अपनाना पड़ सकता है। मंत्री ने यह बयान ऐसे समय में दिया है, जब कुछ सुपरमार्केट में चीनी की उपलब्धता बेहद सीमित होने की खबरें सामने आई हैं। हालांकि किसानों और फिजी शुगर कॉरपोरेशन (एफएससी) के बीच गतिरोध समाप्त होने के बाद गन्ने की कटाई और आपूर्ति का कार्य शुरू हो चुका है।

मंत्री टोमासी तुनाबुना ने कहा कि, बाजार में चीनी की मांग लगातार बनी हुई है। यदि उत्पादन पर्याप्त नहीं रहा तो सुपरमार्केट में चीनी का संकट गहरा सकता है। उन्होंने कहा कि, सरकार लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए सभी संभावित विकल्पों पर विचार कर रही है, जिसमें आवश्यकता पड़ने पर चीनी आयात भी शामिल है। मंत्री के अनुसार, पश्चिमी क्षेत्र से मिल रही रिपोर्टों के मुताबिक कई सप्ताह की देरी के बाद किसानों ने फिर से गन्ने की आपूर्ति शुरू कर दी है।खेतों से गन्ने से लदे ट्रक चीनी मिलों तक पहुंचने लगे हैं और कटाई का कार्य धीरे-धीरे गति पकड़ रहा है। इस बीच, फिजी शुगर कॉरपोरेशन (एफएससी) ने गुरुवार से लबासा चीनी मिल में चालू पेराई सत्र की शुरुआत कर दी है।इसके साथ ही उत्तरी क्षेत्र के किसानों ने भी अपने गन्ने को प्रसंस्करण के लिए मिल तक पहुंचाना शुरू कर दिया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here