फिजी: लेबर पार्टी के नेता ने चीनी उद्योग के पतन की चेतावनी दी

सुवा : फिजी लेबर पार्टी के नेता महेंद्र चौधरी का कहना है कि, चीनी उद्योग का भविष्य अधर में लटका हुआ है। चौधरी ने दावा किया कि, सरकार की ओर से निष्क्रियता उद्योग को पतन के कगार पर ले जा रही है।उन्होंने कहा, किसान भूमि लीज की समाप्ति और आसमान छूते प्रीमियम के बोझ तले दबे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, 2024 में फिजी की गन्ने की फसल इतिहास में सबसे खराब 1.3 मिलियन टन के साथ अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच जाएगी।

उन्होंने दावा किया की, यह अब तक की सबसे कम फसल है। यहां तक कि चक्रवात विंस्टन ने भी इस तरह की तबाही नहीं मचाई थी। परिणाम खुद ही सब कुछ बयां कर रहे हैं। चीनी उद्योग खत्म हो रहा है। वित्त मंत्री प्रोफेसर बिमन प्रसाद ने कहा कि, दो वर्षों में उन्होंने चीनी किसानों के लिए चौधरी से कहीं अधिक सहायता लागू की है। हमने गन्ना रोपण के लिए धन और उर्वरकों के लिए सब्सिडी शुरू की है।प्रोफेसर प्रसाद ने कहा कि, चौधरी ने उनके द्वारा की गई प्रगति पर आंखें मूंद ली हैं। यह सरकार किसानों की सहायता करने पर केंद्रित है, और हम ऐसा करना जारी रखेंगे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here