फिजी अपने देश के चीनी उद्योग के विकास के लिए लेगा मॉरीशस से मदद

फिजी: फिजी ने चीनी उद्योग के विकास में मॉरीशस के साथ तकनीकी विशेषज्ञता आदान-प्रदान की मांग की है। विदेश मंत्री इनिया सेरूइरातु और विदेश मामलों के मंत्री, क्षेत्रीय एकीकरण और मॉरीशस के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मंत्री नंदकोमर बोधा ने द्विपक्षीय बैठक के बाद इस क्षेत्र में एक साथ काम करने के लिए फिजी मॉरीशस प्रतिबद्ध होने की बात कही। मॉरीशस ने फिजी के साथ गन्ना उत्पादन और विविधीकरण, मिलिंग और अनुसंधान और विकास सहित सभी स्तरों पर तकनीकी विशेषज्ञता का आदान-प्रदान करने पर सहमति व्यक्त की।

सेरूइरातु का कहना है कि, फिजी तकनीकी जानकारियों के आदान-प्रदान के माध्यम से मॉरीशस की सफलताओं और अनुभवों से अपना विकास कर सकता है।उनका कहना है कि, मॉरिशस व्यापक रूप से सुधार नीतियों और पहलों के सफल कार्यान्वयन के लिए पहचाना जाता है, जिससे विविधीकरण को बढ़ावा मिलता है। मॉरिशस ने आधुनिक तकनिक के इस्तेमाल से अपने चीनी उद्योग को भी नई उंचाईयों पर पहुंचाया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here