फिजी में 2026 का गन्ना पेराई सीजन जून से होगा शुरू

सुवा : शुगर इंडस्ट्री ट्रिब्यूनल ने 2026 के गन्ना पेराई सीजन की शुरुआत की तारीखों की घोषणा कर दी है। इसके तहत सबसे पहले लौतोका मिल में 10 जून से पेराई कार्य शुरू होगा। ट्रिब्यूनल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि ये तारीखें फिजी शुगर कॉरपोरेशन (FSC) की सिफारिश और शुगर केन ग्रोअर्स काउंसिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से परामर्श के बाद तय की गई हैं। घोषणा के अनुसार, रारावाई मिल में 16 जून से और लाबासा मिल में 17 जून से गन्ना पेराई शुरू होगी। संबंधित मिल क्षेत्रों के किसानों को पेराई शुरू होने से पहले गन्ने की कटाई और आपूर्ति शुरू करने की सलाह दी गई है।

लौतोका मिल क्षेत्र के किसानों को 9 जून से गन्ना कटाई और आपूर्ति शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि रारावाई मिल को गन्ना देने वाले किसानों को 15 जून से यह कार्य शुरू करना होगा। वहीं, लाबासा मिल क्षेत्र के किसानों को 16 जून से कटाई और आपूर्ति आरंभ करने को कहा गया है।ट्रिब्यूनल ने बताया कि, तीनों मिलों में पेराई कार्य समाप्त होने की संभावित तारीखों की घोषणा सितंबर में की जाएगी। इसके लिए कटाई और पेराई कार्य के प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी।यह आदेश मास्टर अवॉर्ड के भाग-4 के तहत जारी किया गया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here