बढ़ती उत्पादन लागत से फिजी का चीनी उद्योग संकट में, मंत्री ने किसानों से फसल विविधीकरण अपनाने की अपील की

सुवा : फिजी के चीनी उद्योग मंत्री टोमासी तुनाबुना के अनुसार, बढ़ती उत्पादन लागत के कारण देश का चीनी उद्योग आर्थिक रूप से लगातार कमजोर होता जा रहा है। उन्होंने गन्ना किसानों से केवल गन्ने पर निर्भर रहने के बजाय अन्य फसलों की खेती अपनाने की अपील की है, क्योंकि देश में गन्ना उत्पादन लगातार घट रहा है। मंत्री का यह बयान उस समय आया, जब फिजी के वित्त मंत्रालय के स्थायी सचिव शिरी गौंडर ने कहा कि, अरबों डॉलर के सरकारी निवेश के बिना चीनी उद्योग को दोबारा खड़ा करना बेहद मुश्किल होगा।

डायलॉग फिजी द्वारा आयोजित 2026-27 के राष्ट्रीय बजट और फिजी की अर्थव्यवस्था पर उसके प्रभाव विषयक कार्यक्रम में बोलते हुए शिरी गौंडर ने कहा कि, उन्हें गन्ना किसानों की स्थिति पर दुख होता है, क्योंकि उन्हें वर्षों से उद्योग के पुनर्जीवन के वादे किए गए, लेकिन वास्तविक स्थिति लगातार खराब होती गई। शिरी गौंडर की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री टोमासी तुनाबुना ने कहा कि वह काफी समय से यही चिंता व्यक्त कर रहे हैं। उनके अनुसार, किसानों को बार-बार यह भरोसा दिलाया गया कि चीनी उद्योग फिर से मजबूत होगा, इसलिए वे अब तक इसी उम्मीद में बने हुए हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel

मंत्री ने फिजी शुगर कॉरपोरेशन द्वारा नई चीनी मिल स्थापित करने के प्रस्ताव पर भी सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि, जब गन्ना उत्पादन लगातार घट रहा है, तो नई मिल के लिए अतिरिक्त गन्ना आखिर कहां से आएगा। उन्होंने कहा कि, मौजूदा चीनी मिलें किसानों द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे गन्ने की पेराई तो कर रही हैं, लेकिन गन्ने की कमी के कारण उनकी क्षमता का पूरा उपयोग नहीं हो पा रहा है।तुनाबुना ने कहा कि, इस संकट का दीर्घकालिक समाधान फसल विविधीकरण में है। उन्होंने किसानों से गन्ने के साथ-साथ अन्य फसलों की खेती करने का आग्रह किया, ताकि उनकी आय के नए स्रोत विकसित हो सकें।

उन्होंने सुझाव दिया कि, यदि एक फसल में नुकसान होता है, तो दूसरी फसल से होने वाली आय उसकी भरपाई कर सकती है। सरकार गन्ना किसानों को कंद फसलें, सब्जियां और अनानास जैसी फसलें उगाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है, क्योंकि इनकी उत्पादन लागत अपेक्षाकृत कम है और इनसे बेहतर मुनाफा भी मिल सकता है। हालांकि, मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि तमाम चुनौतियों के बावजूद चीनी फिजी की एक महत्वपूर्ण फसल बनी रहेगी, क्योंकि इसकी मांग अभी भी बनी हुई है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here