गन्ना भुगतान में विफल चीनी मिलों के खिलाफ FIR दर्ज होगी : डीएम

बरेली : किसानों के गन्ना बकाया भुगतान को लेकर डीएम ने सख्ती से निपटने के निर्देश दिए है। विकास भवन के सभागार में बुधवार को हुए किसान दिवस में डीएम ने गन्ना भुगतान में विफल चीनी मिलों के खिलाफ FIR दर्ज करने की चेतावनी दी है।

‘अमर उजाला’ में प्रकाशित खबर के अनुसार, बहेड़ी चीनी मिल ने अक्टूबर माह में गन्ना किसानों का भुगतान करने के निर्देश दिए गये थे, लेकिन कई किसानों में भुगतान न होने की शिकायत की। डीएम रविंद्र कुमार ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अगर इस माह 40 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं हुआ तो किसानों की तरफ से चीनी मिल के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here