मेरठ:मिल में बॉयलर फटने से लगी भीषण आग, कई लोग घायल

मेरठ के किनौनी शुगर मिल की डिस्टलरी में बॉयलर के फटने से भयानक विस्फोट हुआ। इस विस्फोट से भीषण आग लग गई। यहां तक कि आस-पास के गांव भी हिल गए। इस हादसे में दर्जनों लोग झुलस गए हैं। वहीं एसी चर्चा है कि इसमें तीन से चार लोगों के मरने की भी आशंका जताई जा रही है। मिल कॉलोनी में अधिकारियों के जो बच्चे रह रहे थे पूरे परिवारों को बाहर कर दिया गया है। रूरपुर और रोहटा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है। दमकल विभाग की टीम भी आग बुझाने के लिए रवाना हुई है। विस्फोट के साथ आग की लपटें आसमान में कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहे थीं। एसपी देहात का बयान, दो लोग झुलसे हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है।

Bioenergy Times
SOURCELive Hindustan

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here