महाराष्ट्र: कोल्हापुर में बाढ़ की स्थिति, राधानगरी बांध के चार स्वचालित गेट खुले

कोल्हापुर: राधानगरी बांध के चार स्वचालित द्वार गुरुवार दोपहर 12 बजे तक खुल गए हैं और कुल 7212 क्यूसेक पानी भोगावती नदी में छोड़ा जा रहा है। आपको बता दे की, बांध के स्वचालित गेट नं. 3, 4, 6 और 6 खुले हैं। जिले में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है और कई सड़कें पानी में डूब जाने से यातायात ठप हो गया है। राधानगरी, काळम्मावाडी, वारणा बांधों में जलस्तर बढ़ रहा है। इससे नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। राधानगरी बांध से पानी डिस्चार्ज बढ़ने से पंचगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति गंभीर होने की आशंका है।

जिला प्रशासन ने नागरिकों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है।वारणा बांध से 8874 क्यूसेक, जबकि जल स्तर को नियंत्रित करने के लिए दूधगंगा (काळम्मावाडी) बांध से भी पानी छोड़े जाने से सभी नदियों का जल स्तर बढ़ गया है। पंचगंगा नदी खतरे के निशान पर पहुंच गई है। जिले में प्रमुख 65 सड़कों और 81 बांधों के ऊपर पानी पहुंच गया है। काळम्मावाडी बांध क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण जलाशय का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है।बांध के जल स्तर को नियंत्रित करने के लिए बांध के बिजली उत्पादन केंद्र से 1000 क्यूसेक पानी छोड़ा जाता है। रत्नागिरी-कोल्हापुर राजमार्ग यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

बारिश के बारे में अधिक समाचार पढ़ने के लिए,Chinimandi.com पढ़ना जारी रखें।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here