फ्रांस: चुकंदर की आपूर्ति के लिए किसानों को लुभाने की कोशिश

पेरिस : फ्रांसीसी चीनी और एथेनॉल निर्माता क्रिस्टल यूनियन (Cristal Union) ने किसानों को उनकी 2023 चुकंदर की फसल (sugar beet harvest) के लिए उच्च कीमतों का वादा किया है। बढ़ती लागत के कारण किसान चुकंदर की फसल से दूरियां बना रहे है, जिससे मिलों को फसल की कमी महसूस हो रही है, पेराई में दिक्कत आ रही है।

Reuters में प्रकाशित खबर के मुताबिक, फ्रांस के दूसरे सबसे बड़े चीनी उत्पादक समूह ने 31 जनवरी को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष 2021-22 में 97 मिलियन युरोस (97 million euros) का शुद्ध मुनाफा कमाया, एक साल पहले मुनाफा 69 मिलियन युरोस (69 million euros) था। चीनी और एथेनॉल की कीमतों से समूह को मुनाफा कमाना आसान हुआ। क्रिस्टल यूनियन के महानिदेशक जेवियर एस्टोल्फी ने एक साक्षात्कार में कहा, वर्ष 2022-23 भी बहुत अच्छा होना चाहिए। एस्टोल्फी ने 2023 फसल के लिए 40 युरोस (40 euros) प्रति टन चुकंदर का भुगतान करने के संकेत दिए, जबकि 2021 में 29.37 युरोस (29.37 euros) और इस साल की शुरुआत में बोई गई 2022 फसल के लिए 35 युरोस (35 euros) का वादा किया गया था। पिछले पांच वर्षों में चुकंदर के क्षेत्र में 10% की गिरावट के बाद, क्रिस्टल यूनियन को उम्मीद है कि, चुकंदर के लिए पेशकश की गई उच्च कीमत किसानों को अनाज की ओर मुड़ने से रोकेगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here