फ्रांसीसी चुकंदर क्षेत्र 14 साल के निचले स्तर पर पहुंचा

पेरिस : चुकंदर उत्पादक समूह CGB के महानिदेशक निकोलस रियालैंड ने कहा की, कीटनाशक प्रतिबंधों के कारण फ्रांसीसी चुकंदर फसल क्षेत्र इस साल उच्च कीमतों के बावजूद 14 साल के निचले स्तर पर गिरने की संभावना है। रियालैंड ने पेरिस फार्म शो में रॉयटर्स को बताया कि, बीज खरीद के आधार पर, किसानों को पिछले वर्ष की तुलना में 2023 में 6-7% कम बोने की उम्मीद है।

आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि, 6% की गिरावट चुकंदर के साथ बोए गए क्षेत्र को 2009 के बाद से सबसे कम 378,000 हेक्टेयर तक लाएगी, जिसका इस्तेमाल ज्यादातर चीनी और एथेनॉल बनाने के लिए किया जाता है। आपको बता दे की, 2022 में फसल क्षेत्र 402,000 हेक्टेयर था। फ्रांसीसी किसानों को हाल के वर्षों में खराब फसल का सामना करना पड़ा है और गंभीर सूखे ने 2022 की फसल को पिछले वर्ष की तुलना में 7% कम कर दिया है। दो साल पहले पीलिया रोग और गर्मी के सूखे की वजह से इसमें लगभग 30% की गिरावट आई थी।रिआलैंड ने कहा कि, 30,000 हेक्टेयर के नुकसान का उत्पादन पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here