फिजी शुगर कॉर्पोरेशन के सभी क्षेत्र में सुधार की जरूरत: नवनियुक्त सीईओ भान प्रताप सिंह

सुवा : फिजी शुगर कॉर्पोरेशन के नव नियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भान प्रताप सिंह ने कहा कि, मिल की तकनीकी गुणवत्ता, विश्वसनीयता, चीनी की रिकवरी के साथ-साथ मिलों को आपूर्ति होनेवाले गन्ने की गुणवत्ता में सुधार आवश्यक है। उन्होंने कहा कि, हाल के चक्रवातों और बाढ़ ने गन्ना किसानों और गन्ने की फसल के साथ-साथ मिलों और रेल प्रणालियों में कुछ बुनियादी ढांचे को प्रभावित किया है। सिंह ने कहा कि, उन्हें सबसे बेहतर प्रबंधन करने की आवश्यकता होगी।उन्होंने यह भी दावा किया की, गन्ना किसान, सरकार और हितधारकों के समर्थन से, फिजी का चीनी उद्योग नई ऊंचाइयों तक पहुँचाने की कोशिश करेगा।

सिंह ने प्रधान मंत्री कार्यालय के स्थायी और चीनी सचिव योगेश करण के साथ एक विशेष बैठक की। करण ने कहा कि, सिंह के पास अनुभव, और ज्ञान का खजाना है और वे उद्योग को नई ऊंचाईयों तक ले जायेंगें। स्थायी सचिव करण का कहना है कि, सिंह का गन्ना उत्पादकों और हितधारकों के साथ एक अच्छा नेटवर्क है, जिसका उद्योग के लिए फायदेमंद साबित होगा। सिंह द्वारा 22 मार्च, 2021 को पद संभालने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here