पूरे भारत में ईंधन आपूर्ति स्थिर, पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं: HPCL

नई दिल्ली: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने कहा है कि भारत की ऊर्जा आपूर्ति सुरक्षित और स्थिर बनी हुई है। कंपनी ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि देशभर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी सामान्य रूप से उपलब्ध हैं। X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में HPCL ने कहा, भारत की ऊर्जा आपूर्ति सुरक्षित और स्थिर है।पेट्रोल, डीजल या एलपीजी की कोई कमी नहीं है और सभी पेट्रोल पंप सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।

कंपनी ने यह भी बताया कि, देश की रिफाइनिंग और आपूर्ति प्रणाली मांग को पूरा करने के लिए सुचारू रूप से काम कर रही है। रिफाइनरी पूरी क्षमता से चल रही हैं, भंडार पर्याप्त है और भविष्य की आपूर्ति भी सुरक्षित है। कुछ इलाकों में घबराहट में ईंधन खरीदने की खबरों पर कंपनी ने कहा कि, यह भीड़ गलत जानकारी (मिसइन्फॉर्मेशन) के कारण हुई।नागरिकों को केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करना चाहिए।

ChiniMandi WhatsApp Channel

HPCL ने कहा कि, पूरे भारत में ईंधन की उपलब्धता स्थिर बनी हुई है।सभी राज्यों में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी सामान्य रूप से उपलब्ध हैं, और “ईंधन स्टेशन बिना किसी बाधा के काम कर रहे हैं। कंपनी ने देश के मजबूत रिफाइनिंग और सप्लाई नेटवर्क पर भी जोर दिया। भारत का मजबूत रिफाइनिंग नेटवर्क निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करता है और कच्चा तेल वैश्विक स्रोतों से नियमित रूप से प्राप्त हो रहा है। घरेलू उत्पादन और आयात वर्तमान मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त हैं। घरेलू उत्पादन बढ़ा है और आयात सुरक्षित है,साथ ही “मौजूदा मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त भंडार उपलब्ध है।

कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि, पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) का विस्तार भारत की दीर्घकालिक स्वच्छ ऊर्जा रणनीति का हिस्सा है और इसका किसी कमी से कोई संबंध नहीं है। अंत में, कंपनी ने नागरिकों से शांत रहने और ईंधन आपूर्ति से जुड़ी आधिकारिक जानकारी का ही पालन करने की अपील की।यह बयान ऐसे समय में आया है जब पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ रहा है। इस संघर्ष की वजह से होरमुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) पर अवरोध पैदा हो गया है, जो दुनिया के लगभग एक-पांचवें कच्चे तेल की आपूर्ति का प्रमुख मार्ग है। संकट से पहले भारत अपनी लगभग 12-15% तेल आयात इसी मार्ग से करता था।(ANI)

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here