अगले महीने में पिराई सत्र पूरा कर लेगी गंगानगर शुगर मिल

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

श्रीगंगानगर, 20 मार्च: राजस्थान के गंगानगर में स्थित ऐतिहासिक शुगर मिल अप्रेल के प्रथम सप्ताह में अपना पिराई सत्र पूरा कर लेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक लगभग साढ़े आठ लाख क्विंटल गन्ने की पिराई हो चुकी है। साढ़े तीन लाख क्विंटल गन्ना अभी और आना शेष है। अप्रेल के प्रथम सप्ताह तक बारह लाख क्विंटल गन्ने की पिराई हो पाएगी। मिल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विभाग ने हाल ही में सर्वे करवाया, जिसमें अधिकतर गन्ना पिराई किया जा चुका है। किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए मिल को लगातार चलाया जा रहा है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

सुबह 10 बजे मिल को क्लीनिंग के लिए बंद किया गया। साफ-सफाई होने के बाद इसे फिर से शुरू किया जाएगा। किसानों को पिछले वर्ष के भाव के अनुसार ही भुगतान किया जा रहा है। गन्ना उत्पादक समिति ने गन्ने के भाव को लेकर राज्य सरकार को वस्तुस्थिति से अवगत करवाया था, लेकिन भाव नहीं बढ़ पाए।

Bioenergy Times
SOURCEChiniMandi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here